Viral Bank Slip: Bank में पैसे जमा करने गए शख्स ने Deposit Slip में लिखा कुछ ऐसा, देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग

 
Viral Bank Slip: Bank में पैसे जमा करने गए शख्स ने Deposit Slip में लिखा कुछ ऐसा, देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग

सोशल मीडिया पर हर रोज़ कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अब इंडियन बैंक (Indian Bank) की डिपॉजिट स्लिप (Deposit Slip) की एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। 

दरअसल, बैंक (Bank) की इस जमा पर्ची में खाताधारक ने कैश डिपॉजिट कराने के लिए अपनी हर जानकारी लिखी है। लेकिन उसने Deposit Slip में राशि के कॉलम में अमाउंट की जगह जो लिखा, वह पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।


इस Deposit Slip के ऊपरी हिस्से पर लिखी जानकारी के अनुसार, यह मामला इंडियन बैंक की मुरादाबाद शाखा का है। दरअसल, एक शख्स बैंक में पैसे जमा कराने गया था। लेकिन उसने Deposit Slip में तमाम जानकारियां सही लिखने के बाद अमाउंट वाले कॉलम में राशि की जगह 'तुला' लिख दिया। जहां अमाउंट को हिंदी में राशि लिखा गया था।

शायद खाता धारक को लगा हो कि बैंक वाले उससे उसकी राशि पूंछ रहे होंगे। फिलहाल, स्लिप पर बैंक की मुहर के साथ 12 अप्रैल की तारीख भी है, जिससे यह तो साफ हो जाता कि इस गलती के बावजूद भी बैंक वालों ने खाताधारक के पैसे जमा कर लिए।

वैसे इस फोटो को 16 अप्रैल को ट्विटर यूजर @NationFirst78 ने शेयर किया था। लेकिन ये तस्वीर अब एक बार फिर से ऑनलाइन वायरल हो रही है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- कितने तेजस्वी लोग हैं। बहुत से लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

कुछ ने लिखा कि कहां से आते हैं ये लोग? लगता है तुला राशि वाले इस तरह के कारनामे करते रहते हैं।

मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन करने लगे ऐसा कांड! देखकर पंडितजी को भी आ गई शर्म, Video Viral...

यह भी पढ़े:-

अब आप भी शुरू करें इस पेड़ की खेती, बस थोड़ी मेहनत और मामूली खर्च में बन जाएंगे करोडपति!

अगर आप भी करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं और इसे आसानी से पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आपका सपना स्मार्ट खेती के जरिए पूरा हो सकता है। इसके लिए ज्यादा मेहनत और भारी खर्च की भी जरूरत नहीं होती।

लेकिन हां, आपको थोड़ा सब जरूर करना होगा। आपने ये तो सुना ही होगी प्रोडक्ट की ज्यादा डिमांड हो, लेकिन सप्लाई कम हो तो उसकी कीमत ज्यादा होती है। ऐसा ही एक पौधा है, जिसकी डिमांड हमारे देश में ज्यादा है, लेकिन उपलब्धता बेहद कम है।

देश-विदेश में सागवान की मांग

देश हो या विदेश दोनों जगहों पर सागवान की लकड़ी से बने फर्नीचर अच्छी मांग है। इसका इस्तेमाल घर और ऑफिस दोनों जगहों पर होता है। लेकिन जरूरत के हिसाब से सागवान की लकड़ियों की मांग पूरी नहीं हो पाती।

नतीजतन, सागौन की लकड़ी की कीमतें बहुत ज्यादा है। सागवान को इमारती लकड़ी का राजा भी कहा जाता है। हालांकि, कमर्शियल जरूरतों के लिए अच्छी किस्म के सागौन की लकड़ी की मांग ज्यादा होती है।

अच्छी किस्म के सागवान में बंपर कमाई

दुनियाभर में सागवान की लकड़ी डिमांड खूब है, लेकिन उत्पादन कम। ऐसे में अवसर का सही इस्तेमाल करते हुए सागौन की खेती से आप भी पैसा कमा सकते हैं।

हालांकि, इसके लिए करीब 14 या 15 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। सागवान की खेती में अच्छी सिंचाई, उपजाऊ मिट्टी और वैज्ञानिक मैनेजमेंट जरिए अच्छी किस्म की लकड़ी तैयार की जाती है। 

एक्सपर्ट के मुताबिक एक एकड़ में अच्छी किस्म के करीब 400 पेड़ तैयार किए जा सकते हैं। पौधा लगाते समय एक दूसरे के बीच 9/12 फुट का अंतराल रखना चाहिए।

दिवाली के तीसरे दिन होगा अन्नकूट महोत्सव, 27 वर्ष बाद फिर टूटेगी परंपरा, जानिए वजह...

भारत में सागवान के प्रकार :

नीलांबर ( मालाबार) सागवान

दक्षिणी और मध्य अमेरिकी सागवान

पश्चिमी अफ्रीकन सागवान

आदिलाबाद सागवान

गोदावरी सागवान

कोन्नी सागवान

सागवान की उपज 

अगर आप सागवान की खेती करना चाहते हैं, तो आपको करीब ढेड़ दशक यानी 14 या 15 साल तक का सब्र चाहिए। क्योंकि एक सागवान का पेड़ 14 साल के दौरान 10 से 15 क्यूबिक फीट लकड़ी देता है। सामान्य तौर पर सागवान का मुख्य तना 30 फीट ऊंचा और करीब 40-45 इंट मोटा होता है।

सागवान की सबसे अच्छी पैदावार के लिए जलोढ़ मिट्टी में खेती करनी चाहिए। अच्छी खेती के लिए मिट्टी में चूना पत्थर, शीष्ट, शैल, भूसी और कुछ ज्वालामुखीय चट्टानें जैसे कि बैसाल्ट मिली होनी चाहिए। पौधों की रोपाई मानसून की शुरुआत से पहले होती है।


सागवान की खेती के फायदे 

सागवान का पेड़ 12 से 15 साल में काटने लायक हो जाता है।

किसान चाहें तो इससे और समय तक लगाए रख सकते हैं।

एक एकड़ खेत में 400 पौधे लगाए जा सकते हैं।

 इन पेड़ों को लगाने और पालन-पोषण में 4 से 5 हजार तक की लागत आती है।

15 साल के बाद में एक पेड़ कम से कम 35 से 40 हजार रुपए में आसानी से बिक जाता है।

इस हिसाब से किसान 15 साल के इंतजार के बाद प्रति एकड़ करीब 1. 2 करोड़ की कमाई कर सकते हैं।

 इस तरह इसकी खेती करने वाले किसान कुछ ही सालों में लखपति और करोड़पति बन सकते हैं।

सागवान के पेड़ से कितनी कमाई :

10 से 15 साल के सागवान के पेड़ की कीमत लगभग 30 से 40 हजार रुपए तक होती है। अगर पेड़ 15 साल से ज्यादा पूराना है तो इसकी कीमत और ज्यादा मिलेगी। क्योंकि ज्यादा पुराने पेड़ों की कीमत ज्यादा होती है। ऐसे में प्रति एकड़ से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की जा सकती है।

एक एकड़ में अगर 400 सागवान के पेड़ लगते हैं और 15 साल बाद 1 पेड़ की कीमत औसतन 30 हजार रुपए मिल रहा, तो आपको 1 करोड़ 20 लाख रुपए मिलेंगे।