महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चोरी करता था युवक, CCTV कैमरे ने किया खुलासा!

MP News: एक चौंका देने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां एक युवक की हरकतें महिलाओं और युवतियों को परेशान कर रही हैं। युवक घर में घुसकर अश्लील हरकत करता है और महिलाओं के अंडरगारमेंट को चोरी कर भाग जाता है।

 
महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चोरी करता था युवक, CCTV कैमरे ने किया खुलासा!
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आधे दर्जन मामले

MP News: एक चौंका देने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां एक युवक की हरकतें महिलाओं और युवतियों को परेशान कर रही हैं। युवक घर में घुसकर अश्लील हरकत करता है और महिलाओं के अंडरगारमेंट को चोरी कर भाग जाता है।

इस घटना के तहत, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक सिरफिरा युवक महिलाओं को बेहद परेशान कर रहा है। वह महिलाओं के घरों में घुसकर अश्लील हरकतें करता है और उनके अंडरगारमेंट्स को चोरी कर भाग जाता है। इस मामले में लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोज कर रही है। यह मामला विजय नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। पिछले कुछ दिनों से एक युवक की हरकतों से महिलाएं बेहद परेशान हैं।

यह युवक घरों में घुसकर महिलाओं और लड़कीयों के साथ अश्लील हरकतें करता है और उनके अंडरगारमेंट्स भी उठा लेता है।

विजय नगर थाना क्षेत्र में हो रही युवक की इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं। कुछ महिलाएं और लड़कियां इस मामले में परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं।

यह बताया जा रहा है कि इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे ने उस युवक को कैद कर लिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आस पास के लोगों ने बताया कि एक युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। उसकी इन हरकतों से सभी तंग आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि उस युवक को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

दिनेश वर्मा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

युवक को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है और उसकी पहचान की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिर एनएसए कि सिफारिश कि गई। हाल ही में आरोपी ने स्कीम 78 में चोरी कि घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में गंभीरता दिखाते हुई कार्रवाई में तेजी दिखाई।