Weather Update: यूपी में फिर से सक्रिय हो रहा मानसून, आखिर कब से होगी अच्छी बारिश

Weather Update: Monsoon getting active again in UP, when will it rain well
 
Weather Update: यूपी में फिर से सक्रिय हो रहा मानसून, आखिर कब से होगी अच्छी बारिश

Weather Update: यूपी के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिलने वाली है। प्रदेश से रूठा मानसून एक बार फिर से लौट रहा है। मानसून फिर से अपनी रफ्तार पकड़ने को है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून की सक्रियता 24 जुलाई से बढ़ने के संकेत दिए हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ने लगी है। इसके कारण उत्तर प्रदेश के ऊपर मानसून मजबूत होगा।

सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर बारिश के संकेत मिल रहे हैं। 25 जुलाई को बारिश की तीव्रता व इसका क्षेत्र बढ़ेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से बारिश का असर दिखेगा। साथ ही प्रदेश के पूर्वी इलाकों के अधिकतर इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। 


यही स्थिति 28 जुलाई तक बनी रहेगी। इसी के साथ मौसम विभाग ने 24 से 28 जुलाई तक मेघ गर्जन और बिजली गिरने के आसार जताते हुए चेतावनी जारी की है।

बीते चार से पांच दिन यूपी के लोगों के लिए कष्टकारी साबित हुए। दिन में तेज धूप और रात में उमस लोगों को तंग करती रही। लखनऊ और उसके आसपास बीते दो दिनों से न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर तक पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान में इतनी बढ़त मौसम विभाग के लिए भी हैरानी का विषय बनी रही। हालांकि शनिवार की शाम से राजधानी में हल्की ठंडी हवाएं चलनी शुरू हुईं। कुछ जगहों पर छिटपुट बरसात भी हुई।