Varanasi News: वाराणसी नगर निगम का फेसबुक पेज हैक, अश्लील वीडियो हो रहा अपलोड

Varanasi News: जनपद के नगर निगम कार्यालय में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम का फेसबुक एकाउंट किसी हैकर ने हैक कर लिया। हैकर नगर निगम के फेसबुक एकाउंट पर लगातार ओटीटी प्लेटफार्म के पोर्न वीडियो क्लिप शेयर कर रहा है।

नगर निगम का फेसबुक एकाउंट हैक होने से अधिकारी जहां परेशान हैं, तो वहीं, सोशल मीडिया पर नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट के हैक होने पर यूजर्स खूब मजे उड़ा रहे हैं।

 नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस और फेसबुक से किया है। वाराणसी नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फेसबुक एकाउंट को हैक करने का मामला संज्ञान में आते ही इसकी कंप्लेन कर दी गई है।

वहीं फेसबुक एकाउंट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

यूजर्स ले रहे मजे

नगर निगम वाराणसी का ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट हैक होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स संतोष मौर्या लिखते हैं कि “वाराणसी नगर निगम में आपका स्वागत है, इस वीडियो के माध्यम से”, तो वहीं फेसबुक यूजर्स साजिद खान लिखते हैं कि “नाम चेंज कर दो भाई नगर निगम में ये सब नही होता है, नगर की सच्चाई दिखाई अपने आप फॉलोअर हो जाएंगे, फॉलोअर और लाइक कमेंट के लिए ये सब करना पड़ रहा है”। ऐसे ही तमाम यूजर्स नगर निगम और हैकर्स को ट्रोल करने में जुटे हैं।