UP Weather Alert: गरज के साथ बारिश होने की संभावना, जानें मौसम का हाल

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। शनिवार के मुकाबले आज 3 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की वृद्धि है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल भी गरजने की संभावना है। रात में भी बारिश होने की जानकारी मिल रही है।
आगामी 17 जुलाई सोमवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी होगी।
फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह बादल गरजने की संभावना है। झमाझम बारिश भी हो सकती है।
उत्तर और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। देर रात को भी बादल गरजने की संभावना है। हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है।
सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बादल गरजने की भी संभावना है। हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात की बारिश होने की संभावना है।