Monsoon rain alert: यूपी में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Monsoon rain alert: यूपी के उन्नाव में आज बारिश होने की संभावना है और बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आज रात को भी हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी होने की जानकारी दी गई है। पूरब और उत्तर पूरब जिससे आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।
आगामी 27 जुलाई यानि कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सूरज की तेज किरण लोगों को परेशान करेंगी। बीच-बीच में बारिश की बूंदे उमस को बढ़ाएगी।
आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बूंदाबांदी की संभावना है। रात 11 बजे के बाद फिर मौसम में परिवर्तन आएगा।
27 जुलाई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 1 बजे के बाद हल्की फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह क्रम शाम 6 बजे तक बने रहने की संभावना है।
रात के 8 से 9 के बीच भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर भी पड़ेगा।