वाराणसी में झमाझम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 1 सेंटी मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रही गंगा

तापमान में आई गिरावट
 
वाराणसी में झमाझम हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 1 सेंटी मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रही गंगा


वाराणसी में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली हैं। तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई हैं। वहीं वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक वाराणसी में ऐसी ही बारिश होती रहेंगी। तापमान में और गिरावट हो सकता हैं। फिलहाल तेज बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।


वाराणसी में बारिश रुक-रुक कर 15-20 मिनट ही हो रही फिर तेज हवा और हल्की धूप निकल जा रही हैं। हालांकि मौसम ठंडा होने के वजह से वाराणसी के घाटों पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रहा हैं। लोग मौसम का आनंद लेते हुए दिख रहे है।


गंगा के जलस्तर होने लगी हैं हल्की वृद्धि
गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में एक सेंटी मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर 64.89 मीटर दर्ज किया गया।