Flood in Ganga: तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Flood in Ganga: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे गंगा में भी पानी बढ़ रहा है।
गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जलस्तर 59.06 पर था। गंगा में पानी बढ़ने के साथ ही नाविकों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को प्रति एक घंटे में 3 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी रिकार्ड की गई। जलस्तर 59.06 मीटर रहा। गंगा में पानी बढ़ने के साथ ही नाविकों में चिंता भी बढ़ने लगी है।
काशी में गंगा का वार्निंग लेवल 70.262 और डेंजर लेवल 71.262 मीटर है।
पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बासरसात और मैदानीं इलाकों में मानसूनी बरसात ने नदियों में गर्मी के बाद संजीविनी दी है। लगातार नदियों का पानी बढ़ रहा है।
वाराणसी में गंगा का वाटर लेवल 64 मीटर पर पहुंचने के साथ ही नौका संचलान पर रोक लगा दी जाती है, क्योंकि घाटों का संपर्क आपस में टूट जाता है।
सितंबर माह तक नौका संचलान सुचारू नहीं हो पाता है। ऐसे में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से नाविकों के माथे पर चिंता की लकीरे हैं, क्योंकि चार महीने गंगा के बढ़ाव से इनकी रोजी रोटी का संकट गहरा जाता है।