Weather In Varanasi: वाराणसी में कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठंड

वाराणसी। दिसंबर माह में ठंड और कोहरा ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कोहरा की चादर के बीच सुबह हुई। भोर से सुबह तक कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम हो गई। ऐसे में वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। पारा भी दिनोंदिन लुढ़क रहा है।
न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ रही है। इससे हृदय व श्वांस के रोगियों की मुश्किल बढ़ सकती है।
नवंबर के आखिरी दिनों से ही ठंड व कोहरा बढ़ने लगा था। गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह सूरज की किरणें पड़ने के बाद धीरे-धीरे कोहरा और धुंध कम हुई।
शहर में तापमान भी दिनोंदिन कम हो रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब कोहरा रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा। इससे अभी बहुत तेजी से ठंड बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
सर्दी के साथ ही शहर में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ने लगी है। एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लगातार बढ़ रहा है।
वाराणसी का एक्यूआई 158 अंक पर पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में हृदय व श्वांस के रोगियों के लिए मुश्किल हो सकती है। इसलिए पूरी सावधानी बरतें।
यह भी पढ़े:-
वाराणसी: पालतू कुत्ता काटा तो होगा केस, लगेगा जुर्माना, नगर निगम के कंट्रोल रूम में करें शिकायत
वाराणसी। आपके पास पालतू कुत्ता है तो अब उसे खुला छोड़ने की बजाय बांधकर रखिये। आपके पालतू कुत्ते ने यदि किसी को काट लिया तो आप पर केस और बड़ा जुर्माना भी लग सकता है।
नगर निगम की 1959 एक्ट की धारा 550 के तहत कोई भी पंजीकृत कुत्ता किसी को काटता है तो पंजीकरण रद होने के साथ ही कुत्ते के मालिक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज होगा। जुर्माने की राशि लाखों तक हो सकती है।
नगर निगम के पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डा. अजय प्रताप सिंह बताते हैं कि हाल के दिनों में कुत्ते के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने कड़े कदम उठाने का मन बनाया है।
नगर निगम में वर्तमान में 550 कुत्ते पंजीकृत हैं। प्रत्येक कुत्ते का 207 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाता है। इसमें सात रुपये फार्म व 200 रुपये पंजीकरण शुल्क शामिल है।कुत्ता काटने पर यहां मिलाएं फोन।
कुत्ता काटने पर तत्काल नगर निगम के कट्रोल रूम के फोन नंबर- 0542 2720005 व हेल्प डेस्क 1533 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं।
नगर निगम प्रशासन की ओर से कुत्ता मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।