वाराणसी में मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक अब नहीं जाएंगी कोई भी गाड़ी, जारी हुई गाइडलाइन

No vehicle will go from Maidagin to Godowlia in Varanasi now, guideline issued

 
वाराणसी में मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक अब नहीं जाएंगी कोई भी गाड़ी, जारी हुई गाइडलाइन
मैदागिन से लेकर गोदलिया चौराहे तक नो व्हीकल जोन घोषित! वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वाराणसी में धनतेरस और दीपावली से लेकर देव दीपावली तक यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। इसके तहत मैदागिन चौराहा से चौक होते हुए गोदौलिया तक का इलाका नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने बताया कि यह व्यवस्था आज से देव दीपावली तक रोजाना सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से आमजन से उन्होंने सहयोग की अपील की है।

क्या किया गया है बदलाव?

मैदागिन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को चौक होते हुए गोदौलिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

सोनारपुरा की तरफ से चार पहिया / तीन पहिया वाहन गोदौलिया नहीं जाएंगे।

बेनिया से चार पहिया / तीन पहिया वाहन रामापुरा की तरफ नहीं जाएंगे।

रामापुरा से गोदौलिया की तरफ चार पहिया वाहन किसी भी सूरत में नहीं जाएंगे।

भेलूपुर तिराहा से विपिन बिहारी इंटर कॉलेज तक ही तीन पहिया वाहन जाएंगे।

भदऊं चुंगी से भैसासुर घाट की ओर किसी भी बड़े वाहन के साथ ही छोटे चार पहिया और तीन पहिया वाहन भी नहीं जाएंगे।

लंका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी की तरफ चार पहिया / तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।

ब्रॉडवे होटल तिराहा से किसी वाहन को अग्रवाल तिराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

भेलूपुर चौराहा से सोनारपुरा की ओर चार पहिया / तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे।

गुरुबाग की ओर से आने वाले चार पहिया / तीन पहिया वाहन PDR मॉल तक ही जाएंगे।


आवागमन में दी गई है छूट

जिन मार्गों पर आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है उन पर दोपहर 12 से 3 बजे तक व्यावसायिक गतिविधियों के लिए वाहन आ-जा सकेंगे। दोपहिया वाहन को भी आवाजाही के लिए 3 घंटे की छूट दी गई है।


आवाजाही पर प्रतिबंध वाले मार्गों वाले क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने वाहनों के साथ आ-जा सकेंगे।


शव वाहन, एंबुलेंस और दमकल विभाग के वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

यह भी पढ़े:-

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश में मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवात सक्रिय हो रहा है और इस कारण से देश के कई राज्य में फिर मौसम में बदलाव हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक के इलाकों को भारी बारिश से राहत मिल चुकी है लेकिन कुछ राज्यों में आने वाले 24 घंटे में फिर बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक और केरल में बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है और ऐसे में आने वाले दो से तीन दिन में इसका असर देखने को मिल सकता है। अगले 36 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

22 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य में यह दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे सीमावर्ती राज्यों में बारिश शुरू हो सकती है।

ओडिशा सरकार ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि कम दबाव के क्षेत्र के तूफान का रूप लेने के आसार हैं। चक्रवात की तीव्रता और मार्ग के बारे में कोई पूर्वानुमान अभी जारी नहीं किया गया है।

हालांकि ओडिशा सरकार ने इस पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया है और सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश


मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात बनने के बाद बंगाल से सटे राज्यों जैसे झारखंड, बिहार से लेकर ओडिशा में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। साथ ही यह भी संभावना है कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और पूरे पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है।

इसके अलावा मौसम में बारे में ताजा अपडेट देने वाली निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा है कि बुधवार को भी दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, नागालैंड और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है भीषण चक्रवात


पूर्वी भारत के तटीय इलाकों में एक बार फिर आफत की बारिश का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और इस सप्ताह के अंत तक यह चक्रवात में बदल सकता है।

IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और जल्द ही इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं।

वैसे मौसम विभाग ने इसकी तीव्रता और मार्ग के बारे में कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। लेकिन आशंकाओं के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर के बीच सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही राज्य ने तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा है।

18 से 21 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की भी आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों और पूरे पश्चिम बंगाल से वापस आ जाएगा।

महाराष्ट्र में बारिश से बढ़ी परेशानी


उधर, महाराष्ट्र में लौटते मानसून का असर अभी भी दिख रहा है। पुणे शहर में सोमवार से मंगलवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। इसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया।

हालत ये हो गई कि निचले इलाकों और करहा नदी के किनारे रहने वाले कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

IMD के अनुसार, पुणे के शिवाजीनगर में मंगलवार तड़के तीन बजे तक 5 घंटे के दौरान 104 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान मगरपट्टा में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अनुमान है कि मंगलवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बुधवार से बारिश की गतिविधि कम हो जाएगी।

उधर, महाराष्ट्र में लौटते मानसून का असर अभी भी दिख रहा है। पुणे शहर में सोमवार से मंगलवार सुबह तक लगातार बारिश हुई। इसकी वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया।


हालत ये हो गई कि निचले इलाकों और करहा नदी के किनारे रहने वाले कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। IMD के अनुसार, पुणे के शिवाजीनगर में मंगलवार तड़के तीन बजे तक 5 घंटे के दौरान 104 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इसी अवधि के दौरान मगरपट्टा में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अनुमान है कि मंगलवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बुधवार से बारिश की गतिविधि कम हो जाएगी।