यातायात नियमों का पालन करें, रहेंगे सुरक्षित: जिलाधिकारी

 
यातायात नियमों का पालन करें, रहेंगे सुरक्षित: जिलाधिकारी

चंदौली। अखंड हिंद फौज चंदौली के कैडेटों द्वारा यातायात माह के अंर्तगत आयोजित यातायात जागरूकता अभियान यात्रा महेंद्र टेक्निकल इण्टर कालेज मैदान चंदौली से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करके पुलिस लाइन चंदौली में समाप्त हुई।

यातायात जागरुकता अभियान यात्रा को जिलाधिकारी ईशा दुहन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, यातायात इंस्पेक्टर एल0 बी0 पांडेय व प्रधानाचार्य (महेंद टेक्निकल इण्टर कालेज) विनोद कुमार उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर स्थिति में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन को नियंत्रित गति में ही चलाएं, कभी भी नशे में वाहन न चलाएं, मुड़ते समय संकेतक लाइट का उपयोग जरूर करें।

सड़क पर स्टंट न करें और गलत दिशा में वाहन कदापि न चलाएं। सड़क पर अपने बांये तरफ वाहन चलाएं और दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने दें।

यातायात नियमों का पालन करें, रहेंगे सुरक्षित: जिलाधिकारी

इस दौरान वाराणसी कमांडर धीरज पटेल ने बताया कि यह यात्राएं हमारे द्वारा विभिन्न जनपदों में निकली जाती है एवं यातायात क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हमें सदैव यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए, दोपहिया वाहन पर दो ही लोग हेलमेट लगाकर बैठे, चार पहिया पर सीट बेल्ट लगाकर ही बैठना चाहिए, सदैव डीपर का उपयोग करना अनिवार्य है।
 

ग्रीन एवं रेड लाइट का विशेष ध्यान दिया जाए एवं सभी यातायात नियमों का सभी को पालन करना चाहिए।