Madhubani News: राष्ट्रपति की ओर सें प्रखर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रकांत झा को किया गया सम्मानित

Madhubani News: Prominent freedom fighter Chandrakant Jha honored by the President
 
Madhubani News: राष्ट्रपति की ओर सें प्रखर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रकांत झा को किया गया सम्मानित

Madhubani News: निवासी प्रखर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रकांत झा को वर्ष 2023 में राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया गया है। आजादी के आंदोलन में  चंद्रकांत झा के योगदान को लेकर उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्हें यह सम्मान सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी क़ुमार क़े द्वारा उनके घर पर सम्मानित किया गया हैं।

Madhubani News: राष्ट्रपति की ओर सें प्रखर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रकांत झा को किया गया सम्मानित

एक नजर चंद्रकांत झा के जीवन स्मृति पर:

राजनगर प्रखंड के सुगौना गांव निवासी चंद्रकांत झा का जन्म 1925 में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चल रहे आजादी के आंदोलन से प्रेरित होकर उन्होंने 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े। चंद्रकांत झा के मुताबिक 1942 के अगस्त क्रांति आंदोलन के दौरान शिविपट्टी गांव के पास अंग्रेज सिपाहियों ने नौ साल के अबोध बालक शिव झा को महज इसीलिए गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया था कि वह बालक अंग्रेजी के सामने महात्मा गांधी जिंदाबाद का नारा लगा दिया था।

इस घटना ने सभी को झकझोर दिया। लोग उग्र होकर पुल-पुलिया तोड़ने लगे। बाद अंग्रेजों ने धर-पकड़ शुरू किया तब चंद्रकांत झा भागकर नेपाल चले गए। देश जब आजाद हुआ तब वे गांव लौटे। चंद्रकांत झा के अनुसार देश व गांव का माहौल बदल गया था। क्योंकि अपना देश और अपनी आजादी थी।