Bihar News: रालोजद के प्रदेश कमिटी का हुआ विस्तार, सूची की गई जारी

 
Bihar News: रालोजद के प्रदेश कमिटी का हुआ विस्तार, सूची की गई जारी

 
Patna News: राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश कमेटी का विस्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों कि सूचि जारी की गई!उक्त आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता हेमन्त कुमार ने दी।


रालोजद प्रदेश कमिटी में गोवर्धन मेहता, उमेश कुमार सुमन, एवं भगवान सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष। राकेश रंजन सिन्हा, उपेंद्र पासवान, सुभाष प्रसाद सिंह, राकेश महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह, देवनारायण सिंह, अरविंद कुमार झा, संजू कुशवाहा, पम्पुल सिंह, रंजीत गुप्ता, इकबाल अंसारी एवं मो० अंजुम प्रवेज को प्रदेश महासचिव।


 मुसाफिर प्रसाद कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह, प्रभा शंकर सिंह, अरविंद वर्मा, उमेश कुमार सिंह, राम आशीष ठाकुर, विनोद कुमार कुशवाहा, हेमंत कुमार एवं विक्रम मेहता को प्रदेश सचिव एवं नितिन भारती को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है।


 इनके मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी अंगद कुशवाहा, राधेश्याम सिंह कुशवाहा,  महासचिव अरविंद वर्मा अशोक राम प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा आदि नेताओं ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इनके मनोनयन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।