CM शिंदे ने का बड़ा ऐलान, अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या बाई होलकर रखा गया

Ahmednagar Name Changed: महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर के नाम से जाना जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का बुधवार को एलान किया। बुधवार (31 मई) को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है।
 
CM शिंदे ने का बड़ा ऐलान, अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या बाई होलकर रखा गया
Big announcement by CM Shinde, Ahmednagar renamed as Ahilya Bai Holkar

Ahmednagar New Name: महाराष्ट्र के अहमद नगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर के नाम से जाना जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का बुधवार को एलान किया। बुधवार (31 मई) को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। 

इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया। जिले का नाम बदलने की मांग लगातार की जा रही थी। हाल ही में औरंगाबाद का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम बदलकर 'धाराशिव' किया गया था।

बता दें कि इंदौर हवाईअड्डे का नाम 'देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डा' रखा गया है, उनके नाम पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र (सोलापुर) में दो विश्वविद्यालयों का नाम रखा गया है। उनकी स्मृति में कई सड़कों, इमारतों, सार्वजनिक स्थानों का नामकरण किया गया है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के शहर अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अहमदनगर में इसकी घोषणा की। बता दें कि पिछले काफी समय से अहमदनगर का नाम बदलने की मांग हो रही थी।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने दिसंबर 2022 में राज्य विधान परिषद को बताया था कि उन्होंने 18वीं सदी की मालवा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर पश्चिमी महाराष्ट्र के जिले अहमदनगर का नाम बदलकर पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी नगर करने के लिए जिला प्रशासन से एक प्रस्ताव मांगा है. अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगती नजर आ रही है।

बता दें कि पिछले साल महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद से शिंदे-भाजपा गठबंधन सरकार ने कुछ और शहरों के नाम भी बदले हैं। पिछले ही साल सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम क्रमशः छत्रपति संभाजी नगर और धाराशिव करने की मंजूरी दी थी। इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने की मांग कर रही थी।

जिले की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह 240 ईसा पूर्व से शुरू होने वाले कुछ प्रमुख साम्राज्यों का हिस्सा रहा है। अहमदनगर को एक समय निजामशाही के नाम से भी जाना जाता था।

1486 में मलिक अहमद निजाम शाह बहमनी सल्तनत के प्रधानमंत्री बने और 1494 में उसने एक शहर की नींव रखी जिसका नाम उसने अपने नाम पर रखा।