Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम में आ रहा तेजी से बदलाव, मार्च तक पड़ेगी भीषण गर्मी

 
Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम में आ रहा तेजी से बदलाव, मार्च तक पड़ेगी भीषण गर्मी

UP Weather News: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब तापमान बढ़ने की वजह से ठंड में कमी आई है।

दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

वहीं यूपी में भी लोगों को ठंड से अब राहत मिली है। राज्य में तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से ठंड कम पड़ रही है।

जबकि भारतीय मौसम विभाग ने लखनऊ, आगरा, कानपूर और प्रयागराज समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 


मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर इलाकों के ताममान में अब बढ़ोतरी होने लगी है। राजधानी लखनऊ में तामपान में बढ़ोतरी के बाद ठंड से राहत मिली है।

यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दूसरी ओर आगरा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम के तेज बदलाव के बीच मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमानी 40 डिग्री तक जा सकता है।

इस बार अधिक तपिश के चलते समय से पहले फसलें पक सकती हैं। पिछले वर्ष मार्च में आया मौसम में बदलाव अभी से जोर पकड़ने लगा है।

ऐसे में इस सीजन की फसल गेंहू फोर्स मैच्योरिटी का शिकार हो सकती हैं। इससे फसलों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित होगा। CSA के मौसम विभाग ने पिछले पांच दशकों के डेटा का अध्ययन किया है।

इसके अलावा गोरखपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि यूपी के कानपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

संगम नगरी प्रयागराज की बात करें तो यहां आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।


वहीं मेरठ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि दिल्ली से लगे एनसीआर में आने वाले नोएडा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 

गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।