Ank Jyotish 30 April 2023: आज आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा? जानिए...

 
 Ank Jyotish 30 April 2023: आज आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा? जानिए...

Ank Jyotish 30 April 2023: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 

 अंक 1 


अभी आपके अधिकारों में विकास या परिवर्तन हो सकते हैं। आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करते हैं। 


शुभ अंक- 21 


शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2  


आपके लिए आज का दिन जबरदस्त रहेगा। आपके कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचार आपको प्रेरित करते है। उबाऊ और थका देने वाले कामों को छोड़ें व कुछ रोमांचक और मनोरंजक काम करें। 


शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा


अंक 3 


आप अभी आध्यात्मिक मूड में हैं और जीवन के उद्देश्य के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। कोई यात्रा शायद विदेश यात्रा आपको आपके सब जवाबों का उत्तर ढूंढने में मदद करेगी। 


शुभ अंक- 19 

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 


आत्मनिरीक्षण के लिए आज का दिन उपयुक्त है और यह मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने और परिवार व गतिशील दुनिया के बीच में संतुलन बनाने से संभव होगा। अपने स्वाथ्य पर ध्यान दें और आराम करें। 


शुभ अंक-23

 
शुभ रंग- पीला

अंक 5

 
दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें। बुराइयों या जुए में शामिल होना अभी बेफ़कूफी होगी। 


शुभ अंक- 9 


शुभ रंग- केसरिया

अंक 6


 कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं। लोग आपकी संगति का आनंद लेते है और आज आपकी काम के प्रति कुशलता की मांग रहेगी। 


शुभ अंक-16 


शुभ रंग- नीला


अंक 7 

अपने उज्ज्वल विचारों से आप अपनी ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की समस्याओं को भी हल करेंगे। याद रखें अच्छे कामों का नतीजा हमेशा अच्छा ही होता है।


शुभ अंक- 18 

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कॉल करें या बैठक में भाग लें। किसी खास से सलाह लेना न भूलें।


शुभ अंक-6 

शुभ रंग- लाल

 अंक 9

 
ब्रेक ले कर अपने दोस्तों के समूह के साथ खाली समय का आनंद लें। इस समय जब आप अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करेंगे तो आपको कार्य की उपलब्धियां और प्रियजनों के साथ बिताया अच्छा समय ही याद आएगा । 


शुभ अंक-29

 
शुभ रंग- गुलाबी

यह भी पढ़े- 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)


 30 अप्रैल 2023 , रविवार  

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)


आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी । विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु  , वे, वो)


आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)


अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ'छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)


आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)


किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)


आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ'छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

कृपया ध्यान दें


यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।