Dhanteras 2022: धनतेरस पर घर ले आएं ये चीजें, आप हो जाएंगे मालामाल
Dhanteras 2022: धनतेरस आज, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस इस बार कुछ लोग शनिवार, तो कुछ लोग रविवार को मना रहे हैं। इसलिए अगर आप शनिवार को धनतरेस मना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि धनतेरस पर कोई भी ऐसे चीज न खरीदें, जिसमें लोहे का इस्तेमाल हुआ हो।
दरअसल लोहा शनि का कारक माना गया है। शनिवार को लोहा नही खरीदना चाहिए, बल्कि दान करना चाहिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं, इसलिए अगर हम धनतेरस पर कुछ खरीदना चाहते हैं, तो हमें लोहे से अलग कोई चीज खरीदनी चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की चीजों को खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी की बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत कम होती है।अगर घर में बरकत लानी है, तो धनतेरस पर सोने, चांदी के सिक्के, झाड़ू, धनिया के बीज, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति आदि खरीदनी चाहिए।
मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदता है, वह लाभकारी होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है।धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है।
धनतेरस को त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। जब वे प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश भी मौजूद था। इसी कारण धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है, जो बेहद शुभ भी माना जाता है।
धनतेरस के दिन से ही रोशनी के त्योहार दीपावली की भी शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पर सोना, चांदी, कई तरह के शुभ धातुओं जैसे पीतल, तांबा आदि के बर्तन, धनिया, झाड़ू, गोमती चक्र आदि खरीदना तो शुभ माना ही गया है, लेकिन इस दिन नमक भी अवश्य खरीदना चाहिए।
आइए जानते हैं क्यों खरीदना चाहिए धनतेरस पर नमक
धनतेरस पर नमक खरीदने का महत्व
धनतेरस के दिन नमक खरीद कर घर लाने से धन लाभ होता है। घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यदि आप धनतेरस के लिए शॉपिंग करने वाले हैं तो एक पैकेट नमक का भी अवश्य खरीदें। इस नमक को ही भोजन में इस्तेमाल करे। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मान्यता है कि यदि दीपावली के दिन घर में नमक वाले पानी से पूरे घर में पोछा लगाया जाए, तो दुख, गरीबी, दरिद्रता, नकारात्मकता दूर होती है।
धनतेरस पर नमक से करें ये उपाय:-
धनतेरस के शुभ अवसर पर आप नमक का नया पैकेट खरीदें और उसका ही इस्तेमाल करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. धन में इजाफा होता है।
इस दिन घर के उत्तर और पूर्व दिशा में कोने में एक शीशे की कटोरी में थोड़ा सा नमक डालकर रख देने से दरिद्रता दूर होती है। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
-घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए इस दिन पूरे घर में नमक वाले पानी से पोछा भी लगाने की मान्यता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में कोई अनबन चल रही है, किसी प्रकार का तनाव है तो रात में अपने कमरे में किसी कोने में थोड़ा सा सेंधा या सफेद नमक रख दें। इससे सारे लड़ाई-झगड़े कम हो जाएंगे और आपके बीच आपसी प्यार और स्नेह बढ़ेगा।
धनतेरस के दिन आप घर के छोटे बच्चे को नमक वाले पानी से स्नान कराएं, इससे आपका बच्चा और घर किसी की बुरी नज़र से बचा रहेगा। बच्चे की सेहत भी अच्छी रहेगी।
यदि आपका बिजनेस फल-फूल नहीं रहा है, लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो नमक को अपने हाथों में लें और उसे अपने सिर पर कम से कम तीन बार घुमाकर अपने शॉप के बाहर फेंक दें। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होनी शुरू हो जाएगी. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी।
धनतरेस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। धन, संपत्ति, समृद्धि के लिए धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जो भूलकर भी इस दिन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिेए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता वास होता है।
आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या न खरीदें:-
स्टील-एल्युमिनियम:
स्टील और एल्युमिनियम शुद्ध धातु नहीं माना जाता। जानकारी के अभाव में लोग इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है। एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव रहता है जो जीवन में कई मुश्किलें पैदा कर सकता है. शास्त्रों के अनुसार मात्र पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है।
नकली आभूषण:
मात्र औपचारिकता या फिर पैसों की कमी के चलते के लिए कई लोग धनतेरस पर आर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे दरिद्रता का वास होता है।
कांच-चीनी:
धनतेरस पर कांच के बर्तन से इससे जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, कहते हैं कांच में भी राहू का वास होता है। वहीं चीनी के गमले या बर्तन भी इस दिन लेना अशुभ होता है। धनतरेस के शुभ अवसर पर इन चीजों को घर लाना व्यक्ति को संकट में डाल सकता है।
लोहा:
धातु से बनी चीजें धनतेरस पर खरीदी जाती हैं लेकिन लोहा निर्मित वस्तुओं को इस दिन खरीदने से बचें। कहते है इस दिन लोहा घर लाने से गृहक्लेश होने लगते हैं. सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर खर्चे बढ़ने लगते हैं, पैसा हाथ में नहीं टिकता।
प्लास्टिक झाड़ू:
धनतेरस पर प्लास्टिक के बर्तन और इससे निर्मित दूसरी वस्तुओं जैसा गुलदस्ता की खरीदारी से बचना चाहिए। प्लास्टिक कभी बरकत नहीं देता। धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है लेकिन सिर्फ सींकों या फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ है। गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर न लाएं।
नोट:- यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि today hindi news किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।