वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हो सकता है बेहद खतरनाक, जान प्यारी है तो मत कीजिए ये गलती

Use of washing machine can be very dangerous, do not make this mistake if your life is dear
 
वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल हो सकता है बेहद खतरनाक, जान प्यारी है तो मत कीजिए ये गलती

वॉशिंग मशीन यूज करना बेहद आसान है, लेकिन कई बार वॉशिंग मशीन को यूज करते समय लापरवाही बरतना जानलेवा साबित हो सकती है। हाल ही मे लखनऊ में वॉशिंग मशीन यूज करते समय एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

दरअसल कुछ दिनों पहले लखनऊ में एक महीला अपने घर में वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान वायर कटा होने की वजह से वॉशिंग मशीन में करंट आ गया और महिला की करंट लगने की वजह से मौत हो गई। ऐसे में अगर आप वॉशिंग मशीन यूज करते समय लापरवाही करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

अगर आप अपनी वॉशिंग मशीन की सर्विस कराते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई तार कटा-फटा न रह जाए। अगर ऐसा होता है, तो वॉशिंग मशीन में करंट आने की संभावना बढ़ जाती है और आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

वॉशिंग मशीन यूज करते समय कई बार मशीन को कंट्रोल करने वाले बटन पर पानी गिर जाता है। अगर आप इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आप बहुत बड़ी लापरवाही कर रहे हैं।

ऐसे में जब भी वॉशिंग मशीन का यूज करें, तब मशीन के कंट्रोल पैनल पर पानी न गिरने दें।

वॉशिंग मशीन की सर्विस हमेशा एक्सपीरिएंस टेक्नीशियन से ही सही करानी चाहिए। नौसिखिया टेक्नीशियन कई बार मशीन के अंदर तारों पर टेप लगाना भूल जाते हैं, साथ ही कई बार मोटर के पेच भी सही से नहीं कसते।

ऐसे में वॉशिंग मशीन यूज करते समय दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।