Physical Relationship: शारीरिक संबंध बनाने से क्यों डरती हैं महिलाएं?

महिलाओं को इन कारणों से लगता है Sex से डर
 
Physical Relationship: शारीरिक संबंध बनाने से क्यों डरती हैं महिलाएं?
Physical Relationship: ये कारण हैं कि महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से डरती है 

Physical Relationship: शारीरिक संबंध अपने आप में अनूठा होता है। लेकिन कुछ महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से कतराती रहती हैं।

दरअसल, हर बार एक जैसा हो और उसमें कोई नया हो, तो महिलाएं आसानी से रुचि खो देती हैं। शारीरिक संबंध में बोर होना एक और आम समस्या है और इसलिए इससे निपटने के कई तरीके हैं। आइए जानते हैं।

तनाव


शारीरिक संबंध ना बनाने का एक महत्वपूर्ण कारण तनाव है। जब आप इमोशनली खराब स्थिति में होते हैं, तो आप पर इतना बोझ होता है कि आप उस तनाव के अलावा और कुछ नहीं सोच सकते।

खराब शारीरिक संबंध

कुछ मामलों में जब पुरुष परफॉर्म करने में असमर्थ होता है तो महिलाओं को सेक्सुअल संतुष्टि नहीं मिल पाती, जिसके कारण वो रुचि खो देती हैं। यह एक बहुत ही आम समस्या है और कई पुरुष इस मुद्दे को अपने अंदर स्वीकार नहीं कर पाते हैं।

दर्द

शारीरिक संबंध के दौरान दर्द का मतलब शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ है। इसमें पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन शामिल है। एक अन्य हार्मोनल बदलाव है जहां टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन का लेवल दर्दनाक शारीरिक संबंध का कारण बन सकता है।

बदबू

शरीर की दुर्गंध किसी को भी दूर कर देती है और इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। यदि आपको बहुत पसीना आता है या मुंह से दुर्गंध आती है, तो किसी से यह अपेक्षा न करें कि वह इसे स्वीकार करेगा चाहे वह आपसे कितना भी प्यार क्यों न करे।

डिप्रेशन का कारण

जब बहुत अधिक एंग्जाइटी या डिप्रेशन होता है, तो इसका सीधा असर आपकी सेक्स ड्राइव पर पड़ता है।