अब आपके मुंह से कभी नहीं आएगी शराब की दुर्गंध, किसी को नहीं लगेगा पता, बस करना होगा यह काम...

शराब पीने के बाद अपनाए ये टिप्स मुंह की बदबू हो जायेगी 100% गायब
 
अब आपके मुंह से कभी नहीं आएगी शराब की दुर्गंध, किसी को नहीं लगेगा पता, बस करना होगा यह काम...

मुंह से शराब की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

फेस्टिवल सीजन में बहुत सारे लोग ड्रिंक करते ही हैं। सिर्फ राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिवाली से पहले के दो दिनों में राजधानी वासियों ने 35 लाख बोतलें गटक डाली।

पीने के बाद ऐसे लोगों के मुंह से आने वाली शराब की बदबू आसपास मौजूद लोगों का मूड खराब करती है। और तो और, ड्रिंक करने के अगले दिन भी सुबह उठने पर इस दुर्गंध से छुटकारा नहीं मिलता। 

इस बदबू को दूर करने के लिए आम तौर पर चूइंग गम, मिंट टॉफी या पुदीन हरा की गोली खाने की सलाह दी जाती रही है। 

वहीं, कुछ अनुभवी जन तो इस बदबू का रामबाण इलाज करने का दावा करते हुए एक से बढ़कर एक फॉर्मूला सुझाते हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या कोई भी ऐसी चीज मौजूद है, जिसके जरिए शराब की दुर्गंध को पूरी तरह खत्म करना मुमकिन है?


शराब पीने के बाद बदबू क्यों आती है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पीने के बाद दुर्गंध आती क्यों है? आसान भाषा में समझें तो शराब पीते ही हमारा शरीर इसे जहरीला पदार्थ जानते हुए एक्टिव हो जाता है।

इसे शरीर से बाहर करने के लिए लिवर को बहुत मेहनत करनी होती है। फिर शराब का कुछ हिस्सा यूरीन के जरिए शरीर से निकल जाता है। 

हालांकि, एल्कॉहल का बहुत बड़ा हिस्सा हमारी रक्त वाहिकाओं के जरिए हमारे खून में मिल जाता है। इसका सबसे बड़ा असर हमारे फेफड़ों पर भी पड़ता है और यही बदबू की सबसे बड़ी वजह है। 

दरअसल, जब हम सांस छोड़ते हैं तो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं से इस शराब की महक हमारे मुंह और नाक से निकलती है...  ब्रेथ एनालाइजर मशीन इसी हवा के जरिए ब्लड एल्कॉहल लेवल जांच पाती है।

एक बात और भी है. शराब पीने के लिए शरीर में हुए मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के बाद यह यह पसीने के जरिए भी निकलती है। इस तरह देखा जाए तो शराब की दुर्गंध सिर्फ मुंह से नहीं, पूरे शरीर से आने लगती है।

मुंह के बैक्टीरिया भी जिम्मेदार 

हर इंसान के मुंह के अंदर करोड़ों बैक्टीरिया और सूक्ष्मजीवियों का वास होता है। सुविधा के लिए इन्हें दो कैटिगरी में बांटा जा सकता है। गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया. गुड बैक्टीरिया वे, जो मुंह और शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

 बैड बैक्टरीया वे होते हैं, जिनकी तादाद बढ़ने पर वे कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकते हैं, जिनमें मुंह की बदबू भी शामिल है। 


एक रिसर्च में पता चला है कि शराब पीने से मुंह के अंदर गुड और बैड बैक्टीरिया का संतुलन गड़बड़ हो जाता है। मेडिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि शराब के सेवन से शरीर में एसिड रिफ्लक्स पैदा हो सकता है। इसकी वजह से भी मुंह की दुर्गंध आती है। 

दरअसल, जब शराब पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स कर देता है तो ऐसा होना मुमकिन है। पेट के अंदर पचे हुए भोजन से मिला एसिड गले तक भर आने पर यह बदबू पैदा होती है।

नारियल के तेल से करें स्तनों की मालिश, मिलेंगे 4 बड़े फायदे...

यह भी पढ़े:-

अगर आप को भी रात में बार-बार आता है पेशाब तो हो जाइए सावधान, हो सकती है ये बड़ी बीमारी...

अगर आप को भी रात में बार-बार आता है पेशाब तो हो जाइए सावधान, हो सकती है ये बड़ी बीमारी...

अगर आपको सामान्य से अधिक पेशाब होने लगी है तो इसकी जांच तुरंत डॉक्टर से कराना चाहिए क्योंकि ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

 अक्सर लोगों का कहना होता है कि उन्हें रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है जिसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं होती है।

 आपको बता दें कि इस समस्या को मेडिकल भाषा में नोक्टूरिया (nocturia) कहते हैं। तो जानते हैं इस बीमारी के बारे में।


बार-बार पेशाब होने के कारण 


 सामान्य तौर पर रात में 1 से दो बार पेशाब होती है। लेकिन इससे ज्यादा किसी आंतरिक समस्या का संकेत हो सकता है। पहले तो इसके सामान्य कारणों पर नजर डालते हैं।

रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना कैफीन, एल्कोहल, स्मोकिंग, स्ट्रेस हो सकता है. ये सारे तत्व युरिन को ट्रिगर करते हैं। ज्यादा एल्कोहल और चाय वा कॉफी यूरिन को प्रोड्यूस करते हैं।

अब आते हैं नोक्टूरिया पर

यह बीमारी बढ़ती उम्र में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी होता है। इससे कई बार यूरिन इंफेक्शन होने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसमें पेशाब करते समय जलन महसूस होती है और पेट में भी दर्द रहती है।

टाइप 2 डायहबिटीज भी इस बीमारी का कारण हो सकता है। इसके अलावा यह बीमारी किडनी इंफेक्शन, ब्लैडर प्रोलैप्स के कारण भी हो सकती है।

नोट:- सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।today hindi news इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।