शादी के बाद अक्सर महिलाएं Google पर सर्च करती है यह चीजें, जानकर हैरान रह जाएंगे सारे मर्द!

Women often search these things on Google after marriage! you will be surprised to know
 
शादी के बाद अक्सर महिलाएं Google पर सर्च करती है यह चीजें, जानकर हैरान रह जाएंगे सारे मर्द!

आज के समय में अगर आपको किसी सवाल का जवाब ढूंढना हो, तो गूगल से बेहतर कुछ नहीं है। इसके पास न केवल हमारे सभी मुश्किल और अजीबो-गरीब सवाल के जवाब होते हैं बल्कि पिछले कुछ सालों में यह हमारी जरूरतों का एक हिस्सा भी बन गया है।

हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न वह गूगल ही तो है, जहां लोग झट से अपनी हर उलझन को दूर कर लेते हैं।

हां, वो बात अलग है कि कभी-कभार लोग ऐसी-ऐसी चीजें भी सर्च करते हैं, जिनकी वजह से उन्हें अपनी सर्च हिस्ट्री तक रिमूव करनी पड़ जाती है।

ऐसे में सवाल यह आता है कि शादीशुदा महिलाएं आखिरकार गूगल पर क्‍या सर्च करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक स्टडी बताती है कि शादी के बाद महिलाएं छोटी-छोटी बातों के लिए गूगल का सहारा लेती हैं।

इस दौरान वह ऐसी-ऐसी चीजें सर्च करती हैं, जिन्हें जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे बल्कि ज्यादातर मर्द तो हैरान भी रह जाएंगे।

गूगल के आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं अपने पति से जुड़ी कई बातें सर्च करती हैं। महिलाएं अपने पति की पसंद और नापसंद के बारे में गूगल से सबसे ज्‍यादा सवाल पूछती हैं।

हालांकि, इसमें गलत भी कुछ नहीं है। दुनिया की हर महिला को शादी के बाद यह सवाल परेशान करता है कि उनके पति को आखिर क्‍या पसंद है और क्या नहीं?

कुछ महिलाओं के मन में पति को लेकर ऐसे सवाल रहते हैं, जो वास्‍तव में वह किसी और से पूछ नहीं पातीं हैं। ऐसे में उनका एकमात्र सहारा गूगल ही होता है। 'बेटी के खातिर मैं अपने पति को छोड़ नहीं पाई', साथी से धोखा मिलने वाले के बाद भी क्यों रिश्ते में रहते हैं लोग। 

पति को गुलाम कैसे बनाएं?


आपको जानकर हंसी आ जाएगी, लेकिन वास्‍तव में कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो पति को अपना गुलाम बनाने के तरीके जानना चाहती हैं। दरअसल, जो महिलाएं ऐसा सोचती हैं कि उनका पति सिर्फ उनकी सुनी किसी और की नहीं, वह इस तरह के सवालों में खूब दिलचस्‍पी लेती हैं।

यही नहीं, शादी के बाद महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि आखिर वह ऐसा क्या करें कि उनका पति हमेशा ही खुश रहे। ऐसी महिलाएं न केवल खाने की रेसिपी ढूंढती हैं बल्कि अपने पति के लिए अलग-अलग गिफ्ट ऑप्शन भी तलाश करती हैं।


पति के अलावा महिलाएं खुद से जुड़े भी कई सवाल करती हैं। जैसे बच्‍चा पैदा करने के लिए कौन सा महीना सही है। बच्चा पैदा करने से लेकर पति को रिझाने और जवां रहने के टिप्‍स भी सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किए जाते हैं। शादी का पहला साल होता है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि शादी के बाद महिलाओं की जिंदगी बहुत हद तक बदल जाती है। एक तरह से मानो तो करियर उनके लिए सेकेंड चॉइस बना जाता है।

यही एक वजह भी है कि ज्यादातर महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि शादी के बाद वह खुद का करियर कैसे चला सकती हैं।

इसके अलावा कुछ महिलाएं यह भी जानना चाहती हैं कि वह अपने पति के परिवार में कैसे व्‍यवहार करें। वह इस बात को जानने के लिए बेताब रहती हैं कि वह कम समय में परिवार का हिस्‍सा कैसे बन सकती हैं।

उन्हें यह भी जानने में दिलचस्‍पी होती है कि वह अपने परिवार की जिम्‍मेदारियां कैसे उठा सकती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो अपनी सासू मां को खुश रखने के अलग-अलग तरीके ढूंढती हैं।