Coronavirus: डराने लगा कोरोना! देश में Corona का कोहराम, 10 हजार से अधिक नए केस, कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

Coronavirus: Corona started to scare! Corona furore in the country, more than 10 thousand new cases, increased tension in many states
 
 
Coronavirus: डराने लगा कोरोना! देश में Corona का कोहराम, 10 हजार से अधिक नए केस, कई राज्यों में बढ़ी टेंशन

Coronavirus: हर रोज कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में कोविड केस तेजी से बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में भी इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं। 

वहीं 27 की मौत हुई है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हुआ है। यह 6.78 प्रतिशत हो गया है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.49 प्रतिशत है।

देश में कोरोना ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10, 753 केस मिले हैं। 27 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ डेली पॉजिटिविटी रेट 6.78 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। यह शुक्रवार को 5.01 प्रतिशत था। वहीं सात दिनों की पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 4.49 प्रतिशत दर्ज हुई है। कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

शुक्रवार की बात करें तो देश में 29 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा केरल में 9 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में शुक्रवार को 1500 से अधिक कोरोना केस दर्ज किए गए। वहीं संक्रमण दर करीब 28 फीसदी रही. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 27.77 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी दिल्ली के अलावा शुक्रवार को महाराष्ट्र में 1086 कोरोना मामले सामने आए। यहां पिछले 24 घंटे में 1 मरीज की मौत हुई। राज्य में एक्टिव केस 5700 दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 274 केस मुंबई में मिले।हालांकि, इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। मुंबई में कोरोना से अब तक 19,752 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले बुधवार को मुंबई में 320 केस मिले थे। सिंतबर 2022 के बाद पहली बार शहर में एक दिन में इतने केस सामने आए थे। वहीं, मुंबई में 24 घंटे में 274 मरीज ठीक हुए. एक्टिव केस 1,600 से अधिक हो गई है।

भारत में मिल रहे कोरोना मामलों में ज्यादातर केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के सामने आ रहे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना मामलों में 38.2 प्रतिशत केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं।

क्या है XBB वैरिएंट?

XBB.1.16 कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, XBB.1.16, XBB.1.5 से 140 प्रतिशत तेजी से फैल सकता है। यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है और शायद XBB.1.9 वैरिएंट से भी तेज है।

हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं। इसमें अभी तक कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है। मौसम बदलने के कारण फ्लू के मामलों में भी वृद्धि हुई है, ऐसे में कोरोना के मामलों में भी इजाफा हुआ है।