LPG Price Hike: नए साल के पहले ही दिन महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

LPG Price Hike: आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं।
खास बात ये है कि गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं।
आज राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आइए जानते हैं कि अलग-अलग शहरों में कितने में मिल रहा है गैस सिलेंडर-
नए साल यानी 1 जनवरी, 2023 की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
ऐसे में घर के गृहणियों का बजट तो नहीं बिगड़ने वाला है, लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। नई दरें आज से लागू भी हो चुकी हैं।
हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में या 1 जनवरी 2023 को भी LPG Cylinder की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है।
वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1769 रुपये का मिलेगा। वहीं मुंबई में इसके लिए 1721 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
कितने में मिल रहा कमर्शियल गैस सिलेंडर-
दिल्ली - 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई - 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता - 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई - 1917 रुपये प्रति सिलेंडर
कितने में मिल रहा घरेलू गैस सिलेंडर
दिल्ली - 1053 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई - 1052.5 रुपये प्रति सिलेंडर
कोलकाता - 1079 रुपये प्रति सिलेंडर
चेन्नई - 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर
पिछले साल 153.5 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर
आपको बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में लंबे वक्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को किया गया था, जब तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के प्राइस में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
वहीं पिछले एक साल की बात की जाए तो घरेलू सिलेंडर के प्राइस में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं साल 2022 में घरेलू एलपीजी के प्राइस में चार बार बदलाव हुआ है।