भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना कमला पार्क क्षेत्र की है। दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है श्यामला हिल्स थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट निवासी शिवनगर और संदीप नगर निवासी हिनोतिया तीनों दोस्त थे।
रविवार को तीनों पॉलिटेक्निक चौराहा पर जा रहे थे। झल्ला जाट बाइक चला रहा था किलोल पार्क स्थित हनुमान मंदिर के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक चमेली वाले बाबा की मजार से टकरा गई। बाइक टकराते ही तीनों दूर जाकर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।
राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस को दी, दो युवकों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक की स्पीड बहुत तेज थी। तीनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे यदि हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
